आरा में बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

आरा में टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया।

आरा में बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

आरा: आरा में टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहे उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोई गांव निवासी चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह है। वह पेशे से चालक थे एवं ट्रांसपोर्ट का गाड़ी चलाते थे। जबकि जख्मी उनके दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के वीडियो ब्लॉक रोड निवासी स्व. बिहारी पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडेय है। उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग व आरोपी चालक पर सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर टाउन एवं ट्रैफिक थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया।