सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधी बिहार के, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से पकड़ा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है।

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधी बिहार के, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से पकड़ा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BETIA: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों का बिहार से कनेक्शन निकला है, दोनों अपराधी बिहार बिहार के बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी हैं। दोनों को मुंबई पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों की पहचान 24 वर्षीय विकी साहब गुप्ता और 21 वर्षीय सागर श्रीजोगेन्द्र पाल के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दोनों अपराधियों को माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना घर पश्चिमी चंपारण जिले के महसी गांव बताया है। बता दें कि रविवार को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग कर दोनों अपराधी भुज फरार हो गए थे। मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की जिसके आधार पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई में गिरफ्तार हुए दोनों अपराधी पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह यहां पर अभी नहीं रहते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों के पिता को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है।

बीते रविवार के दिन सुबह सुबह 4.50 मिनट पर सलमान खान के घर पो दो अज्ञात बाइकसवार बदमाशों ने पांच राउंड गोलियों बरसाई और वहां से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान कर ली। वहीं सलमान के घर के बाहर की दीवारों पर फायरिंग के बाद गोलियों के निशान साफ देखें जा सकते हैं। वहीं इस घटना के बाद से सलमान का परिवार और फैंस काफी परेशान है। कई लोगों ने तो इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहना शुरू कर दिया, जिस पर सलमान के भाई अरबाज खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है।