देश में मोदीमय माहौल है, जिसे बिगाड़ने के लिए साजिश किया जा रहा है- विवेक ठाकुर

बिहार के नवादा पहुंचते ही राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का भाजपा नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा नेता शत्रुघ्न प्रसाद के घर पहुंचकर मुलाकात किया। वहीं बातचीत करते हुए उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इन किसानों को अगर दिल्ली में प्रवेश दिया जाए तो इन लोगों के द्वारा उन्माद फैलाया जाएगा।

देश में मोदीमय माहौल है, जिसे बिगाड़ने के लिए साजिश किया जा रहा है- विवेक ठाकुर

NAWADA: बिहार के नवादा पहुंचते ही राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का भाजपा नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा नेता शत्रुघ्न प्रसाद के घर पहुंचकर मुलाकात किया। वहीं बातचीत करते हुए उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इन किसानों को अगर दिल्ली में प्रवेश दिया जाए तो इन लोगों के द्वारा उन्माद फैलाया जाएगा। देश में मोदीमय माहौल है जो विकासशील और सही ढंग से काम कर रही है , उसे बिगाड़ने की साजिश चल रही है । पूर्व में इन लोगों ने देश विरोधी झंडा लहराया था, फिर से पूरी प्लान करके ये लोग सड़कों पर निकले हैं।

राज्यसभा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में मोदी का लहर है।प्रधानमंत्री का विकासशील कार्यों का डंका देश हीं नहीं विदेशों में भी बज रहा है ।उन्होंने कहा  जब उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा था, तो यही किसान के द्वारा आंदोलन किया गया था। जब भारतीय जनता पार्टी विजय हुई तो यह आंदोलन को खत्म कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से मोदी की लहर को देखकर सड़कों पर किसान उतर गए हैं और यह प्रयास किया जा रहा है ,कि माहौल को डिस्टर्ब किया जाए।

उन्होंने कहा कोई भी मांग चर्चा पर आधारित ही समाधान की ओर बढ़ता है, लेकिन जो आंदोलन कर रहे किसान वह कहीं ना कहीं बातचीत करने के पक्ष में नहीं है। इन लोगों के द्वारा जो नए-नए मांग को रखा जा रहा है। वह बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय पैमाने का मांग है। विश्व की पूरी अर्थव्यवस्था इस मांग में जुड़ी है। इससे देश को 40 लाख करोड़ का बोझ अर्थव्यवस्था पर पर पड़ेगा ।जब कांग्रेस की शासन था और कांग्रेस 08 वर्षों तक राज किया तो उसे समय भी स्वामी नाथन रिपोर्ट आया था। लेकिन उसे समय भी इसे लागू नहीं किया गया था और आज गली-गली घूम कर कांग्रेस लागू करने के बाद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट