घरेलू कलह में महिला की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार, कुछ साल पहले प्रिया से किया था प्रेम विवाह

राजधानी में एक महिला की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित सालिमपुर अहरा का है, जहां मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में एक महिला की हत्या हुई है। घटना की सूचना पर गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

घरेलू कलह में महिला की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार, कुछ साल पहले प्रिया से किया था प्रेम विवाह
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : राजधानी में एक महिला की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित सालिमपुर अहरा का है, जहां मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में एक महिला की हत्या हुई है। घटना की सूचना पर गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। 

सूत्र बताते हैं कि महिला के गले में दुपट्टा बंधा था, आरोप है कि पति द्वारा महिला की हत्या कर दी गई है। दरसअल, आरोपित पति बबलू पांडेय की उसकी पत्नी प्रिया देवी से बराबर झगड़े होते रहते थे। बबलू पांडेय दस दिन पहले ब्रह्मस्थान साकेत विहार इनकम टैक्स कॉलोनी राजा बाजार से किराए का घर खाली कर गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित सालिमपुर अरहरा के मकान में अपने दो बच्चों के साथ शिफ्ट हुआ था। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रिया देवी गया जिले के कोच थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जिसका प्रेम विवाह बबलू से कुछ साल पहले हुआ था। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस परिस्थिति में प्रिया देवी की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस आरोपित पति से पूछताछ कर रही है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट