बिहार में 23 मई तक होगी बूंदाबांदी, 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 30-40 किमी की रफ्तार से बहेगी हवा

बिहार में 23 मई तक होगी बूंदाबांदी, 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 30-40 किमी की रफ्तार से बहेगी हवा | बिहार के 15 जिलों में 23 मई से मौसम में बदलाव की संभावना रहेगी | मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह रहेगा।

बिहार में 23 मई तक होगी बूंदाबांदी, 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 30-40 किमी की रफ्तार से बहेगी हवा

NBC 24 DESK - बिहार में 23 मई तक होगी बूंदाबांदी, 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 30-40 किमी की रफ्तार से बहेगी हवा

बिहार के 15 जिलों में 23 मई से मौसम में बदलाव की संभावना रहेगी | मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह रहेगा। राजधानी पटना समेत राज्य के अलग अलग भागो में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है | एक तरफ लोग गर्मी से हताहत है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर व पूर्व बिहार के 15 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी और मधुबनी के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। सोमवार व मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह रहेगा।

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में तापमान 34.4 डिग्री और दरभंगा में 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, औरंगाबाद और गया जिला अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्म रहा। पटना में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नवादा में 41.5 डिग्री, डेहरी में 41.4 डिग्री, शेखपुरा में 41.3 डिग्री, भोजपुर में 41.2 डिग्री, नालंदा में 40.5 डिग्री, जमुई में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।