मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क जाकर मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क जाकर मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने अपनी माता परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।