भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के अभियान से जुड़ा पाकिस्तान के आतंकी संगठन तहरीक ए लब्बैक और कश्मीर के आतंकी संगठन गजवा ए हिंद का सक्रिय सदस्य मरगूब दानिश फुलवारी से गिरफ्तार

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भारत के खिलाफ देश विरोधी प्रचार करने वाला गजवा ए हिंद व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन भी था गिरफ्तार आतंकी मरगूब दानिश उर्फ ताहिर।

1.

Nbc24 desk:- व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भारत के खिलाफ देश विरोधी प्रचार करने वाला गजवा ए हिंद व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन भी था गिरफ्तार आतंकी मरगूब दानिश उर्फ ताहिर। पटना के फुलवारी शरीफ से एफ आई आर एस डी पी आई संगठन की आड़ में देश विरोधी मुहिम चलाने वालों की गिरफ्तारी के दौरान ही पटना पुलिस की विशेष टीम को फुलवारी शरीफ से संचालित हो रहा है एक व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला जो सीधे सीधे पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई इस्लामिक देशों से जुड़ा हुआ था। पाकिस्तान के आतंकी संगठन तहरीक ए लब्बैक और जम्मू एंड कश्मीर के आतंकी संगठन गजवा ए हिंद छिछोरा सक्रिय सदस्य फूलवारी शरीफ के ईसापुर नहरपुरा पेट्रोल लाइन इलाके से पकड़ा गया है। कश्मीर के गजवा ए हिंद संगठन का सक्रिय सदस्य और फुलवारी में एक व्हाट्सएप ग्रुप गजवा ए हिंद का एडमिन बना मरगूब दानिश उर्फ ताहिर युवाओं को इस ग्रुप से जोड़ कर देश विरोधी अभियान को प्रचारित प्रसारित कर रहा था। फुलवारी में पाकिस्तान के आतंकी संगठन का कनेक्शन मिलने की जानकारी मिलते हैं बिहार के पुलिस मुख्यालय से लेकर दिल्ली के विदेश मंत्रालय तक हड़कंप मच गया। इसको सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी पटना के नेतृत्व में फुलवारी के एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा और फुलवारी थाना अध्यक्ष इकरार अहमद समेत कई दूसरे थानाध्यक्ष और भारी पुलिस टीम ईसापुर पेट्रोल इलाके में छापेमारी की जहां से आतंकी दानिश मरगूब को गिरफ्तार कर लिया गया। दानिश मरगूब के व्हाट्सएप में जो नक्शा बना हुआ मिला है वह भारत बांग्लादेश और पाकिस्तान को मिलाकर बनाया हुआ है। इसने अपने मोबाईल में दो ग्रुप बना रखा था। एक ग्रुप में 181 लोग जुड़े हुए थे जिसमें सभी पाकिस्तान के एवं दूसरे ग्रुप में बंगलादेश,पाकिस्तान के लोग थे। दोनों ग्रुप का दानिश एडमिन था और ग्रुप बनाने वाला पाकिस्तान फैजान था। इसका सीधा संबंध गजवा-ए-हिन्द काश्मिर के आतंकी संगठन जिसका कमांडर मुशा वर्ष 2019 में मुठभेड़ मारा गया था। इसके साथ ही पाकिस्तान का आतंकी संगठन तहरिक-ए-लब्बैक से भी वह जुड़ा हुआ था। शुक्रवार की देर शाम एसएसपी पटना फुलवारी शरीफ डीएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। 

देश के खिलाफ जिहाद का नारा बुलंद करने वाला मरगुब दानिश 14 सालों तक गल्फ देशों में नौकरी किया और लॉक डाउन में वापस आने के बाद फिर नहीं गया। वह वर्ष 2016 में जगवा-ए-हिन्दू और तहरिक-ए-लब्बैक संगठन से जुड़ गया था। यह प्रति दिन तरह तरह का पोस्ट इन दोनों ग्रुप में डालता और जिहाद की बात करता था। इस का मकसद भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मुहिम चलाना था। इसके लिए वह लगातार विदेशों से भी संपर्क में रहता। उसने भारत का पुरान नक्शा को ग्रुप के वाल पर लगा कर उस पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया था। भारत के पुराने नक्शें में श्रीलंका अफगान सभी को जोड़ दिया था। 

आपको बता दे की मरगूब दानिश पिता सैफुउद्दीन मूल रूप से बिथो शरीफ का रहने वाला है इसका जन्म वर्ष 1996 में फुलवारी शरीफ में हुआ। इसके परिवार के कई सदस्य पाकिस्तान के कराची में रहते हैं। दानिश ने हाफिज,बस्तानिया एवं फोकानिया की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2006 में गल्फ देश में नौकरी करने चला गया और 14 साल तक वहां नौकरी करने के बाद जब वह लॉक डाउन में आया तो फिर नहीं गया। दानिश गल्फ देश में ही नौकरी करने के दौरान पाकिस्तानी संगठन तहरिक-ए-लब्बैक और गजवा-ए-हिन्द से जुड़ गया