नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

पूरा पटना पिछले कई दिनों से हड़ताल पर था क्युकी पटना नगर निगम के कर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। बता दे की वेतन में बढोत्तरी की बात बोलने के बाद सभी अपने काम पर लौट आए है। 14 दिन से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम को खत्म हो गयी।

नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

NBC24 DESK - पूरा पटना पिछले कई दिनों से हड़ताल पर था क्युकी पटना नगर निगम के कर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। बता दे की वेतन में बढोत्तरी की बात बोलने के बाद सभी अपने काम पर लौट आए है। 14 दिन से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम को खत्म हो गयी। सफाईकर्मियों ने अपना हरताल खत्म कर दिया है और आज सुबह से काम पर लौट रहे है, सफाईकर्मी के हड़ताल से पूरा पटना गंदा था,लेकिन अब आज सुबह से सफाई होने लगी है 

इनके हड़ताल पर चले जाने से पटना में कचरों का अंबार लग गया। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान थे और हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की शाम को नगर निगम के दैनिक कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। गुरुवार से सभी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे। पटना के सभी इलाकों में कल से सफाई अभियान शुरू की जाएगी।  बता दें कि 21 सितंबर से पटना नगर निगम के 8 हजार सफाईकर्मी और दैनिक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर ये कर्मी डटे हुए थे। वेतन बढ़ाने,आउटसोर्सिंग व्यवस्था हटाने, समान काम समान वेतन के साथ कई मांगों को लेकर पटना नगर निगम सफाईकर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। वेतन बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद अब इन लोगों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।