पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय समारोह, सीएम ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन पाटलिपुत्रा पार्क में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन पाटलिपुत्रा पार्क में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
rsinghdp75