सरकार के खिलाफ बढ़ी नाराजगी : नवादा में काली पट्टी लगाकर शिक्षकों ने किया काम

शिक्षा विभाग बिहार सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी लगाकर अपने स्कूलों में शिक्षण कार्य किया।

सरकार के खिलाफ बढ़ी नाराजगी : नवादा में काली पट्टी लगाकर शिक्षकों ने किया काम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA: शिक्षा विभाग बिहार सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी लगाकर अपने स्कूलों में शिक्षण कार्य किया। यह संघ के द्वारा इसका आह्वान किया गया था।

गर्मी की छुट्टी समाप्त करने तथा विद्यालय का संचालन सुबह 6:00 से दोपहर 1:30 बजे तक करने के आदेश को अव्यवहारिक मानते हुए विरोध स्वरूप शिक्षकों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शित किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संघ ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष छोटे नारायण सिंह ने मध्य विद्यालय केंदुआ, मध्य विद्यालय धमौल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धनवां एवं मध्य विद्यालय हिसुआ आदि का भ्रमण किया।

सभी जगह शिक्षक-शिक्षिकाएं बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए दिखाई पड़े। शिक्षकों में सरकार के प्रति जबरदस्त नाराजगी देखी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अगर शीघ्र हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो 4 जून के बाद बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट