54 फ़ीट का विशाल कांवड़ लेकर पटना सिटी से अजगैबीनाथ धाम पहुंचे।

मेला के सातवें दिन बुधवार की सुबह 54 फ़ीट के कावड़ लेकर मारुफगंज पटना सिटी के शिवधारी कांवड़ संघ का कावड़ियाँ का जथ्था पंहुचा।

1.

Nbc24 desk:- सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला के सातवें दिन बुधवार की सुबह 54 फ़ीट के कावड़ लेकर मारुफगंज पटना सिटी के शिवधारी कांवड़ संघ का कावड़ियाँ का जथ्था पंहुचा। इस दौरान अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा में सनान करते हुए अपने 54 फ़ीट की विशाल कावड़ की पूजा पथ करते हुए ढोल बाजा गाजा के साथ नाचते झूमते हुए देवघर बाबा बैघनाथ के लिए रवाना  हुए। 

इस दौरान पटना सिटी के कांवड़ संघ के अर्जुन कमर एवं विनोद कुमार ने बताया की कई वर्षो से 54 फ़ीट का कांवड़ लेकर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने जाते है जिससे हर देश में सुख शांति रहे और देश उन्नति की ओर आगे बढे। इसके लिए 800 लोगों के साथ 600 किलो का कांवड़ 54 फ़ीट बारी-बारी लेकर देवघर नाचते झूमते जाते हैं। 

Image Slider
Image Slider
Image Slider