औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार....सुन रहा पूरा बिहार, पीएम ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात...

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। PM मोदी मगही भाषा में मगध की जनता को प्रमाण किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है।

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार....सुन रहा पूरा बिहार, पीएम ने दी करोड़ों की योजनाओं की  सौगात...

PM Modi in Bihar : आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। पहले वे औरंगाबाद में बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके साथ ही वे बिहार को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद हैं। औरंगाबाद के बाद पीएम मोदी बेगूसराय में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें, PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। PM मोदी मगही भाषा में मगध की जनता को प्रमाण किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है।

वही, इस दौरान PM ने कई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरूआत भी करते हैं। इसे पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। यह मोदी की गांरटी है।

साथ ही PM मोदी ने आगे कहा कि अभी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वभाविक है कि इससे सबसे ज्यादा खुशी बिहारवासियों को हुई होगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। परिवाद की राजनीति हाशिए पर जा रही है। मैंने तो सांसद में कहा था कि सब भाग रहे हैं। अब कुछ लोग लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह राज्यसभी की सीटें खोज रहे हैं। यह है आपके साथ और आपके विश्वास की ताकत। मोदी इसी विश्वास के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद करने आया है।

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि रेलवे, पथ निर्माण, नमामि गंगे की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है। दानापुर-बिहटा के बीच एलिवेटेड रोड की योजना काफी अहम है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से बिहटा आ जाना काफी आसान हो जाएगा। सब काम तेजी से हो रहा है। शेरपुर से दिघवारा के बीच छह लेन पुल का निर्माण बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपका अभिनंदन करता हूं। आप पहले आए थे और फिर हम गायब हो गये थे लेकिन अब इधर-उधर होने वाले नहीं है। नीतीश कुमार के इस बयान पर पीएम मोदी के साथ-साथ राज्यपाल भी मुस्कुराने लगे। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री जी बराबर आते रहेंगे। इस बार चुनाव में आप 400 सीट जीतिएगा। ये पूरा भरोसा है।

मालूम हो, सीएम नीतीश कुमार ने कुछ परियोजनाओं का नाम लिया और कहा कि इससे बिहार की जनता को लाभ मिलेगा। यह परियोजनाएं बिहार के विकास के लिए काफी उपयोगी है। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। उनके द्वारा काफी योजनाएं बहुत तेजी से चलाई जा रही है। मैं आपका अभिनंदन करता हूं कि आप फिर से आएं हैं। हम बीच में गायब हो गए थे लेकिन मैं अब आपको आश्वस्त करता हूं कि अब मैं आपलोगों के साथ ही रहूंगा। कहीं नहीं जाऊंगा। हमलोगों ने 2005 से साथ मिलकर बिहार में काम किया है। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था। पहले क्या हाल था, जनता सब जान रही है। आशा है कि पीएम मोदी बिहार आते रहेंगे। इस बार के चुनाव में आप चार सौ सीट जीतेंगे। इसका मुझे पूरा भरोेसा है। सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि आपलोग बुलंद होकर रहिएगा। मिलजुल कर रहना है। कहीं किसी के बहकावे में नहीं आना है।

वही, इस इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम आज बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं, जिससे हम सभी में बेहद खुशी है। ये हमारे लिए गौरव का क्षण है। ये ऐसे प्रधानमंत्री है, जिन्होंने जनता से किए गये हर कमिटमेंट को पूरा किया है। आपने बिहार का गौरव बढ़ाने का काम किया है।