डबल मर्डर से दहला पटना का पालीगंज, युवक-युवती को गोली मारकर बधार में फेंका, हड़कंप

राजधानी पटना से सटे पालीगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव की है। बधार में दो लोगों की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

डबल मर्डर से दहला पटना का पालीगंज, युवक-युवती को गोली मारकर बधार में फेंका, हड़कंप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना से सटे पालीगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव की है। बधार में दो लोगों की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तरह फैली इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

मृतक की पहचान गौसगंज निवासी राजेंद्र यादव व उसकी पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है। मृतक के शरीर में कई गोली मारकर सड़क किनारे गढ्ढे में शव को डाल दिया गया था। घटना स्थल पर तीन खोखा तथा दो बुलेट बरामद किया गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये है कि मृत महिला मृतक पुरुष के साथ अवैध रुप से साथ रह रहीं थी। मृतक पुरुष की पहले में दो शादियां हो चुकी है, वहीं महिला की भी पहले शादी हो चुकी थी। मृतक की पहली दोनों पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। जिसके दोनों साथ रह रहे थे। आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। वहीं डीएसपी ने छिनतई की बात से इनकार करते हुए कहा कि आमतौर पर छिनतई की घटना में इतना गोली नहीं मारते हैं। शव को ठिकाने लगाने का भी ख्याल नहीं रखते हैं। घटना की जगह से दूर शव मिलने से छिनतई की घटना नहीं लगता है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट