नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी की दी बधाई

बिहार समेत पूरे देश में विजयादशमी की धूम है। 24 अक्टूबर को यानि आज रावण वध को लेकर लोगों में उत्साह है। इन्हीं सबके बीच प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी की बधाई दी है।

नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी की दी बधाई

PATNA: बिहार समेत पूरे देश में विजयादशमी की धूम है। 24 अक्टूबर को यानि आज रावण वध को लेकर लोगों में उत्साह है। इन्हीं सबके बीच प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी की बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से लोगों को बधाई दी है।

अपने एक्स हैंडल पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकमानाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल संरक्षण करने वाला पर्व है। इस पर्व को इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

डाक बंगला चौराहा स्थित दुर्गा पुजा पंडाल में गए थे सीएम

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार बीते रविवार को महाअष्टमी की शाम डाक बंगला चौराहे पर स्थित दुर्गा पुजा पंडालों में गए थे। सीएम का पंडाल में पूजा समिति की ओर से वेलकम किया गया था। नीतीश कुमार माता रानी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया था। पुजारी ने प्रसाद दिया उन्हें स्वीकार किया था।