बिहार में खेत का आर काटने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मचा हड़कंप

बिहार के औरंगाबाद से बढ़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को ही गोली मार दी है। घटना रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के लभरी गांव की है

बिहार में खेत का आर काटने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मचा हड़कंप

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद से बढ़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को ही गोली मार दी है। घटना रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के लभरी गांव की है। भतीजे के द्वारा चाचा को गोली मारने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले जुट गए। बताया जाता है कि विजय यादव रफीगंज बाजार से घर लौट रहे थे। तभी लभरी गांव के पुल के समीप घात लगा कर बैठे भतीजे ने उन्हें रोकर पहले लाठी डंडा से जमकर पिटाई की। इसके बाद भी संतुष्टि नहीं हुई तो उसने उन्हें गोली मार दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में विजय यादव को रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहाँ प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गम्भीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए घायल विजय यादव ने बताया की मैं रफीगंज से घर लौट रहा था। तभी पुल के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे मेरे भतीजे नीरज कुमार ने हमे रोकर पहले लाठी डंडा से पिटाई किया। इसके बाद गोली मार दिया। जिससे मैं बुरी तरह से घायल हो गया। इसके उपरांत परिजनो के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए रफीगंज लाया गया। वहां से औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वही घायल के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले खेत का आर काटने के विवाद को लेकर रात्रि में भी मारपीट की घटना घटी थी। आज सुबह अपराधी आल काटने गया था, जिससे कुदाल छीन कर चाचा विजय यादव घर चले आए। इसी बीच दोपहर में चाचा साइकिल से रफीगंज से खाद लेकर गांव जा रहे थे। तभी घात लगाए बैठे भतीजा ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।