मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के वरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर आये लोगों की बधाइयां एवं शुभकामनाएं स्वीकार की तथा उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के वरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर आये लोगों की बधाइयां एवं शुभकामनाएं स्वीकार की तथा उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री  अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेन्द्र मेहता, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, वरीय पुलिस अधिकारी शामिल थे।