बिहार से सटे नेपाल में बड़ा विमान हादसा, 5 लोगों की गई जान, टेकऑप करते ही क्रैश हुआ प्लेन, देखिए तस्वीरें..

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से सटे नेपाल से सामने आ रही है, जहां त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हो गया है।

बिहार से सटे नेपाल में बड़ा विमान हादसा, 5 लोगों की गई जान, टेकऑप करते ही क्रैश हुआ प्लेन, देखिए तस्वीरें..
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NEPAL: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से सटे नेपाल से सामने आ रही है, जहां त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह हादसा करीब 11 बजे हुआ। पुलिस और अग्निशमन दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए हैं और यात्रियों के बचने की संभावना कम नजर आ रही है। घटनास्थल से सामने आई वीडियो में इस बात की पुष्टि हुई है।