Lok Sabha Election 2024: दोपहर 1 बजे तक बिहार की 5 सीटों पर इतने प्रतिशत मतदान, सबसे आगे समस्तीपुर, पीछे कौन..?

दोपहर 1 बजे तक पहले 6 घंटे में सबसे अधिक मतदान समस्तीपुर में हुआ है। दरभंगा में 33.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेगुसराय में 33.02 प्रतिशत, मुंगेर में 35.09 प्रतिशत, उजियारपुर में 34.90 प्रतिशत तो वहीं समस्तीपुर में सबसे अधिक 36.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election 2024: दोपहर 1 बजे तक बिहार की 5 सीटों पर इतने प्रतिशत मतदान, सबसे आगे समस्तीपुर, पीछे कौन..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर आज सोमवार को चौथे चरण में मतदान डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया चालू है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर और दरभंगा लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। आज शाम 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसमें से 4 उम्मीदवार महिलाएं हैं। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं गैर मान्यता प्राप्त 20 राजनीतिक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. कुल 21 प्रत्याशी निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं।

दोपहर 1 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान..?

दोपहर 1 बजे तक पहले 6 घंटे में सबसे अधिक मतदान समस्तीपुर में हुआ है। दरभंगा में 33.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेगुसराय में 33.02 प्रतिशत, मुंगेर में 35.09 प्रतिशत, उजियारपुर में 34.90 प्रतिशत तो वहीं समस्तीपुर में सबसे अधिक 36.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में चौथे चरण में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक मतदान समस्तीपुर में हुआ है। वहीं दरभंगा, मुंगेर और उजियारपुर में भी वोटर्स का उत्साह देखने को मिल रहा है।

विजय सिन्हा ने डाला वोट

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव में लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला।