Lok Sabha Election 2024: बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.12 % वोटिंग, सीतामढ़ी सबसे आगे, पीछे कौन..?

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में आज 5 सीटों पर पांचवे चरण में मतदान जारी है। जिसमें हाजीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। इन सभी लोकसभा सीटों को मिलाकर कुल 95 लाख 11 हजार 186 मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करने जा रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.12 % वोटिंग, सीतामढ़ी सबसे आगे, पीछे कौन..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में आज 5 सीटों पर पांचवे चरण में मतदान जारी है। जिसमें हाजीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। इन सभी लोकसभा सीटों को मिलाकर कुल 95 लाख 11 हजार 186 मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करने जा रहे हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 49लाख 99हजार 627, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 45 लाख 11हजार 259 और ट्रांसजेंडर की संख्या 300 हैं। बता दें कि कुल 9436 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान चालू है।

सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

बिहार में सुबह 11 बजे तक 5 सीटों पर 21.12 फीसदी वोटिंग हुई है। जिसमें हाजीपुर में 17.36 फीसदी वोटिंग, मुजफ्फरपुर में 22.45 फीसदी, सारण में 20.75 फीसदी, मधुबनी में 22.37 फीसदी और सीतामढ़ी में 22.70 फीसदी वोटिंग हुई।

सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

बिहार में सुबह 9 बजे तक 8.86 फीसदी वोटिंग हुई. हाजीपुर में 7.43 फीसदी वोटिंग, मुजफ्फरपुर में 9.33 फीसदी, सारण में 9 फीसदी, मधुबनी में 9.11 फीसदी और सीतामढ़ी में 9.49 फीसदी वोटिंग हुई।