गन पॉइंट पर अगवा कर नाबालिक के साथ किया सामूहिक बलात्कार : खबर के बाद इलाके में सनसनी

अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि पहले गन पॉइंट पर लड़की को अगवा किया फिर कमरे में ले जाकर पांच घंटे तक रेप करते रहे। बक्सर में हथियार के बल पर युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शौच के लिए लड़की घर से बाहर गई हुई थी।

गन पॉइंट पर अगवा कर नाबालिक के साथ किया सामूहिक बलात्कार : खबर के बाद इलाके में सनसनी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि पहले गन पॉइंट पर लड़की को अगवा किया फिर कमरे में ले जाकर पांच घंटे तक रेप करते रहे। बक्सर में हथियार के बल पर युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शौच के लिए लड़की घर से बाहर गई हुई थी।

हम आपको बता दे कि नाबालिग लड़की को चार लड़कों ने गन पॉइंट पर अपहरण कर लिया फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। अपराधियों ने तकरीबन 5 घंटे तक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर ले जाकर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने एक स्पेशल टीम तैयार कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें रवाना किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।

पिस्टल दिखाकर अगवा, फिर गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की बधार में शौच करने के लिए गई थी। उसी समय दूसरे गांव के रहने वाले शशि कुमार, सुशांत चौबे, मोहित चौबे और एक अन्य अज्ञात युवक दो बाइक पर सवार होकर आए। उनमें से सुशांत चौबे नाम के युवक ने बंदूक दिखाकर लड़की को बाइक पर बैठा लिया। शशि कुमार के दालान में लेकर चले गए। जहां चारों ने दिन में तकरीबन 11 बजे से लेकर 4 बजे तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे गांव के ही बाधार में लाकर छोड़ दिया।

दिनदहाड़े खेत से लड़की को उठा ले गए

बाद में उसी गांव के कुछ किसानों ने कड़ी धूप में लड़की को अकेले भटकते देखा तो उसे पूछताछ कर जानकारी हासिल की। लड़की ने आपबीती बताई तो किसानों ने उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद दूसरे गांव से उसके परिजन पहुंचे। फिर उसे लेकर थाने गए। जहां उसकी मां के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर पूरे इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

बक्सर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एक स्पेशल टीम बनाकर भेजी गई है, जो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।