जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, ले सकते हैं कई अहम फैसले

नई दिल्ली में शुक्रवार (29 दिसंबर) को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं..

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, ले सकते हैं कई अहम फैसले

PATNA: नई दिल्ली में शुक्रवार (29 दिसंबर) को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। कल दिल्ली में होने वाली इस बैठक को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है कि बैठक में सीएम कई अहम फैसले ले सकते हैं। इस बैठक में भाग लेने को बिहार के तमाम मंत्री भी दिल्ली पहुंच चुके हैं और कुछ मंत्री आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए जदयू के कई नेता आज दिल्ली रवाना हुए। सुनील कुमार, अशोक चौधरी मंत्री, विजेंद्र यादव, संजय झा दिल्ली रवाना हुए। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

वहीं मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव है। हम लोग उसमें शामिल होने के लिए जा रहे हैं हर साल यह चुनाव होता है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि जल्द पता चल जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा।

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट