दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ इवान मेनेजेस का निधन, इसी माह होने वाले थे रिटायर

दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ इवान मेनेजेस का निधन, इसी माह होने वाले थे रिटायर दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया।

दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ इवान मेनेजेस का निधन, इसी माह होने वाले थे रिटायर

NBC 24 DESK - दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ इवान मेनेजेस का निधन, इसी माह होने वाले थे रिटायर

दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी। मेनेजेस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। 64 वर्षीय मेनेजेस इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

पेट के अल्सर और अन्य दिक्कतों के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंदन में उनकी मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। डियाजियो ने सोमवार को घोषणा की थी कि मेनेजेस का इलाज चल रहा है और मनोनीत सीईओ डेबरा क्रू अंतरिम आधार पर तत्काल शीर्ष पद संभालेंगे।

मेनेजेस 1997 में गिनीज और ग्रैंड मेट्रोपॉलिटन के विलय के बाद अस्तित्व में आई डियोजियो में शामिल हो गए थे। वह जुलाई, 2012 में कंपनी के कार्यकारी निदेशक और जुलाई, 2013 में मुख्य कार्यपालक अधिकारी बन गए। उन्हें 2023 में नाइट की उपाधि दी गई थी। उनके भाई विक्टर मेनेजेस सिटी बैंक के पूर्व चेयरमैन और सीईओ हैं।