भारत -फ्रांस ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में टाटा संस के चेयरमैन के योगदान के लिए मिला सर्वोच्च सम्मान

फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर' (Chevalier de la Légion d’honneur) से टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को सम्मानित किया गया है।

भारत -फ्रांस ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में टाटा संस के चेयरमैन के योगदान के लिए मिला सर्वोच्च सम्मान

भारत -फ्रांस ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में टाटा संस के चेयरमैन के योगदान के लिए मिला सर्वोच्च सम्मान

NBC24 DESK - फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर' (Chevalier de la Légion d’honneur) से टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को सम्मानित किया गया है। फ्रांस ने यह सम्मान एन चंद्रशेखरन को भारत और फ्रांस के बीच ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इसकी जानकारी टाटा ग्रुप ने ऑफिशियल ट्विटर से दी है। हमारे चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री से शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर रिसीव किया है ऐसा ग्रुप ने ट्वीट करके बताया। वहीं भारत और फ्रांस के बीच एक बेहतर ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसके साथ ही पायल एस कुमार, इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की डायरेक्टर जनरल ने बधाई दी। साथ ही यूरोप और विदेश मामलों के फ्रांसीसी मंत्री द्वारा शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर से सम्मानित किए जाने पर एन चंद्रशेखरन को बधाई, ऐसा उन्होंने ट्वीट करके कहा। वहीं इससे पहले इस सम्मान से किरण नाडार म्यूजियम ऑफ आर्ट (KNMA) की चेयरपर्सन और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण नादर को नवाजा गया था। उन्हें यह सम्मान फ्रांस ने आर्ट के फील्ड में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भारत-फ्रांस कल्चरल रिलेशनशिप को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई थी।