24 घंटे पिस्टल साथ में रखता हूं, सामने आने पर उड़ा दूंगा, गोपाल मंडल किसे धमका रहे..?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने फिर से एक नया विवादित बयान दिया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए गोपाल मंडल जहां एक तरफ नवगछिया एसपी पुरन झा पर बरसते दिखे वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की मिली भगत से शराब की तस्करी की भी बात कही।।

24 घंटे पिस्टल साथ में रखता हूं, सामने आने पर उड़ा दूंगा, गोपाल मंडल किसे धमका रहे..?

BHAGALPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने फिर से एक नया विवादित बयान दिया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए गोपाल मंडल जहां एक तरफ नवगछिया एसपी पुरन झा पर बरसते दिखे वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की मिली भगत से शराब की तस्करी की भी बात कही।। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा में हर समय 24 घंटे पिस्टल अपने कमर में रखता हूं। मेरे सामने कोई अपराधी आएगा तो मैं उसे छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं भी अपनी रक्षा में अपराधियों को ढेर कर दूंगा।।वहीं 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने बड़ा दावा कर दिया।

सीएम नीतीश के चहेते विधायक ने बड़ा दावा किया है औऱ कहा है कि वो भागलपुर से लड़ेंगे और 3 लाख से जीतेंगे। गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जी से मदद लेंगे। कुल खर्च 6 करोड़ आएगा।

वहीं गोपाल मंडल ने नवगछिया के एसपी पूरन झा पर कड़े शब्दों में कहा कि नवगछिया के डीएसपी भले व्यक्ति हैं, लेकिन एसपी पूरन झा नाजायज व्यक्ति हैं। वह जातिवाद करते हैं। वह ब्राह्मणों को बचाने का काम करते हैं। उनके आने से अपराध का ग्राफ नवगछिया में बढ़ गया है। वह गलत मंसूबे के लोग हैं। ऐसे मनचले और गंदे विचार वाले एसपी को जल्द से जल्द नवगछिया से हटना चाहिए। पूरन झा के रहने से नवगछिया में अपराध का ग्राफ बढ़ेगा और हत्याएं बढ़ती चली जाएंगी।

आगे उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार अभी सजग है। 7 वर्षों तक नवगछिया में शांति का माहौल था सारे हथियार में जंग लग गए थे जब से यह एसपी नवगछिया आए हैं तब से अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन अगर सतर्क हो जाए, सजग हो जाए तो अपराधी अपराध करने से पहले सोचेंगे। वहीं, उन्होंने पुलिस प्रशासन पर तंज करते हुए कहा कि सभी चौकीदार और थानेदार के मार्फत से दारू मिल रही है। अगर वह सजग हो जाए तो शायद बिहार में दारू मिलना बंद हो जाए।