बेगूसराय में पति ने REELS बनाने से रोका तो पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर कर दी हत्या, फरार आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

बेगूसराय में पति ने पत्नी को टिक-टॉक और रील्स बनाने का विरोध किया तो पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर पति की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है...

बेगूसराय में पति ने REELS बनाने से रोका तो पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर कर दी हत्या, फरार आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

BEGUSARAI: बेगूसराय में पति ने पत्नी को टिक-टॉक और रील्स बनाने का विरोध  किया तो पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर पति की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन गांव निवासी रामप्रवेश राय के 25 वर्षीय पुत्र महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले जांच मिलकर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेश्वर की शादी 6-7 वर्ष पूर्व फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी। महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता है और हाल ही में घर आया था। पिछले कुछ दिनों से रानी कुमारी टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी। जिसका विरोध महेश्वर करता था। लेकिन रानी अपने पति की मानने  को तैयार नहीं थी।

आरोप है कि रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल में फफौत गया था। जहां उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने गला दबाकर महेश्वर की हत्या कर दी। घटना की जानकारी रविवार की रात करीब 10:30 बजे तब लगी जब महेश्वर को भाई रुदल ने फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया तो शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था। जिसके बाद इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सू

चना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टिक-टॉक बनाने का विरोध करने पर पत्नी और ससुराल वालों ने ही महेश्वर की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है।

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट