रफ्तार का कहर: औरंगाबाद में अनियंत्रित वाहन ने तीन दोस्तों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार के औरंगाबाद में रफ्तार के कहर ने तीन लोगों को मौत की नींद सुला दी। गुरुवार की रात में मदनपुर के रफीगंज शिवगंज पथ पर अनियंत्रित वाहन ने तीन को रौंद डाला। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रफ्तार का कहर: औरंगाबाद में अनियंत्रित वाहन ने तीन दोस्तों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में रफ्तार के कहर ने तीन लोगों को मौत की नींद सुला दी। गुरुवार की रात में मदनपुर के रफीगंज शिवगंज पथ पर अनियंत्रित वाहन ने तीन को रौंद डाला। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान

घटना में शामिल मृतकों की पहचान रामस्वरूप यादव के 23 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और रामाशीष यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान ऋतिक कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक और नीतीश रफीगंज से अपने बाइक से घर वाजिदपुर लौट रहे थे। इस दौरान अमीर बिगहा मोड़ के पास दोनों की मुलाकात उनके ही गांव वाजिदपुर के रवि से हुई और तीनों ने बाइक रोकी और सड़क किनारे बात करने लगे। इसी दौरान शिवगंज की तरफ से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर तीनों को रौंद दिया।