फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा को बताया काल्पनिक, भड़का बजरंग दल, बीजेपी ने दे डाली ये चुनौती

रोहतास जिले के डेहरी से आने वाले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हें काल्पनिक बता डाला है। इतना ही नहीं विधायक ने मां दुर्गा को पर विवादित टिप्पणी तो किया ही किया साथ ही उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज भी बताया है।

फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा को बताया काल्पनिक, भड़का बजरंग दल, बीजेपी ने दे डाली ये चुनौती

PATNA: बिहार के मधेपुरा से आरजेडी विधायक और कैबिनेट में मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान के बाद अब राजद के ही एक विधायक ने मां दुर्गा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। रोहतास जिले के डेहरी से आने वाले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हें काल्पनिक बता डाला है। इतना ही नहीं विधायक ने मां दुर्गा को पर विवादित टिप्पणी तो किया ही किया साथ ही उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज भी बताया है। जिसके बाद प्रदेश का माहौल गरम हो गया है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठन भड़क गए हैं।

आपको बता दें कि आरजेडी विधायक ने ये विवादित बयान एक इंटरव्यू के दौरान दिया है। डेहरी विधायक ने कहा है कि मां दुर्गा काल्पनिक है। मां दुर्गा जैसी कोई चीज नहीं है। फतेह बहादुर का कहना है कि , "अगर देश में 33 करोड़ देवी-देवता हैं तो भारत गुलाम हुआ तब ब्रिटिशर्स का संहार क्यों नहीं किया। तब मां दुर्गा क्या कर रही थीं। कहते हैं कि मां दुर्गा ने महिषासुर की करोड़ों की सेना का संहार किया तो मुट्ठी भर अंग्रेजों का क्यों नहीं किया था ।"

आरजेडी के इस विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने आरजेडी विधायक को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर फतेह बहादुर सिंह में हिम्मत है तो ऐसा ही बयान किसी दूसरे धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं, उन्हें असली जगह पहुंचा दिया जाएगा। बीजेपी ने आरजेडी को राक्षसी प्रवृति औऱ जल्लादी संस्कृति वाला दल भी बताया है।

 पटना से डेस्क की रिपोर्ट