बिहार में झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप

बिहार के औरंगाबाद से झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत सामने आई है, जहां डॉक्टर ने एक नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ बलात्कार किया। ये घिनौनी घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के गांव की है।

बिहार में झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत सामने आई है, जहां डॉक्टर ने एक नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ बलात्कार किया। ये घिनौनी घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के गांव की है। पीड़ित नाबालिग के परिवार वालों ने औरंगाबाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरु कर दी है। फरार झोला छाप डॉक्टर प्रदीप साव बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार किशोरी की तबियत खराब थी। परिजनों के अनुसार डॉक्टर किशोरी का इलाज करने गया था। घर में अकेली किशोरी को देख उसने किशोरी को नशीली सूई देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। इधर किशोरी को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इस मामले में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आरोपी पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है। बुखार, सर्दी, खांसी जैसे छोटे रोग का प्राथमिक उपचार करता है। बुधवार को तबियत खराब होने पर किशोरी का इलाज करने गया था। इसी क्रम में घर में अकेली किशोरी के साथ दुषकर्म किया। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।