बम की तरह फटा कुकर, डेढ़ साल की मासूम की गई जान, मां की हालत गंभीर

खगड़िया में खाना बनाने के दौरान बम की कुकर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आस-पास हड़कंप मच गया। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी भदास गांव की है। इस घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, वहीं उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई।

बम की तरह फटा कुकर, डेढ़ साल की मासूम की गई जान, मां की हालत गंभीर

KHAGADIA: सोमवार की सुबह खगड़िया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में खाना बनाने के दौरान बम की कुकर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आस-पास हड़कंप मच गया। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी भदास गांव की है। इस घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, वहीं उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुकर ब्लास्ट में मरने वाली बच्ची की पहचान मानसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलहा गांव के बाटो सहनी की डेढ़ वर्षीय बेटी मिस्टी कुमारी के रुप में हुई है। वहीं घायल उसकी मां 25 वर्षीया विजुला देवी बताया जा रहा है। दोनों भदास गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आये हुए थे, जहां ये अनहोनी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुकर ब्लास्ट के समय मां और बच्ची दोनों उस समय किचेन में ही थे। ब्लास्ट में छोटी बच्ची को ज्यादा चोटें आई थी, वहीं मां बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं मां का इलाज सदर अस्पलात में चल रहा है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि कुकर फटने के स्थल का पुलिस ने वेरिफिकेशन किया है। घटना के साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों को खाना बनाने के दौरान सावधान रहने की सलाह देने के साथ अच्छी क्वालिटी के कुकर का इस्तेमाल करने को कहा है।