मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा है की वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1974 के जे0पी0 आंदोलन के प्रखर सेनानी और हमारे पुराने साथी थे।

1.

Nbc24 desk:- मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा है की वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1974 के जे0पी0 आंदोलन के प्रखर सेनानी और हमारे पुराने साथी थे। सामाजिक कार्यो में भी उनकी भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा हैं और मैं मर्माहत हूँ। उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपुरणीय क्षति हुई हैं। 

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के पुत्र विज्ञानं एवं प्रावैघिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी हैं। 

स्वर्गीय नरेंद्र सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने दिंवगत आत्मा की चीयर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्राथना की हैं। 

Image Slider
Image Slider
Image Slider