बिहार में वरमाला के बाद प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, दूल्हे पक्ष ने लोगों ने मचाया बवाल

बिहार के भागलपुर के वनगांव खिरीडांर गांव से शादी की अनोखी खबर सामने आ रही है, जहां लड़की के घर धूमधाम से बारात पहुंची, मंडप सजा, वरमाला हुआ, लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे की बारी आई तो दुल्हन को ढूंढा जाने लगा। काफी देर तक लड़की के मंडप में नहीं पहुंचने पर लड़के पक्ष वाले ने बवाल शुरु कर दिया।

बिहार में वरमाला के बाद प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, दूल्हे पक्ष ने लोगों ने मचाया बवाल

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर के वनगांव खिरीडांर गांव से शादी की अनोखी खबर सामने आ रही है, जहां लड़की के घर धूमधाम से बारात पहुंची, मंडप सजा, वरमाला हुआ, लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे की बारी आई तो दुल्हन को ढूंढा जाने लगा। काफी देर तक लड़की के मंडप में नहीं पहुंचने पर लड़के पक्ष वाले ने बवाल शुरु कर दिया। इसी बीच पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। जिसके बाद वर पक्ष के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया।

मामला इतना बढ़ गया कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की वालों के खिलाफ केस तक करने की बात करने लगे। हालांकि बाद में पंचायत बुलाकर दूल्हा पक्ष के लोगों को समझाया गया। जिसके वर पक्ष को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। दरअसल खिरीडांर गांव के निवासी राजेंद्र प्रसाद की बेटी की शादी प्राणपुर गांव के प्रकाश कुमार से तय हुई थी। धूमधाम के साथ बारात वनगांव पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। वरमाला भी पहनाई गई।

लेकिन जब मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो लड़के वालों को शक हुआ। तो पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई है। जिसके बाद दूल्हा सदमे में आ गया। औक बाराती भी हैरान रह गए। आपको बता दें कि यह शादी गांव में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला कि दुल्हन का प्रेमी है कौन?