बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जान, मचा हड़कंप

इस वक्त की बड़ी खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री से सामने आ रही है, जहां एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना बुधवार सुबह की है।

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जान, मचा हड़कंप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री से सामने आ रही है, जहां एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना बुधवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक वीडियो वायरल है जिसमें मलाइका के घर के बाहर भीड़ लगी है। अरबाज खान वहां दौड़ते हुए पहुंचे हैं और एंबुलेंस भी खड़ी है।

वायरल वीडियो में अरबाज मलाइका के घर दिख रहे हैं। साथ में पुलिस भी है। रिपोर्ट्स हैं कि सुसाइड का पता चलते ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलाइका के पिता को नहीं बचाया जा सका। उनके घर पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।