भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव..? इस पार्टी का थामेंगी दामन..!

भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति में धूम मचाने आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज थामने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो पार्टी का दामन थामने वाली हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव..? इस पार्टी का थामेंगी दामन..!

PATNA: भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति में धूम मचाने आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज थामने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो पार्टी का दामन थामने वाली हैं। इतना ही नहीं कहा तो यहां तक जा रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में भी अपना किस्मत आजमाएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर भोजपुरी एक्ट्रेस में जनसुराज पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिलहाल जनसुराज यात्रा पर हैं, इस दौरान वो पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। वो नीतीश सरकार से लेकर बीजेपी तक पर हमला बोलने से नहीं चूक रहे।

वहीं अक्षरा सिंह की बात करें तो उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्षरा का जन्म मुंबई में हुआ है। उनके माता-पिता भी भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस तौर पर काम कर चुके हैं। अक्षरा बचपन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक जो आखिर में उनका करियर बन गया।

अक्षरा सिंह 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे कई बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ फिल्में की हैं। आज की तारीख में उनती गिनती भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर होती है।

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट