नवादा में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया देवी दुर्गा की मूर्ति, स्थानीय लोगों में आक्रोश

नवादा के एक मंदिर में स्थापित देवी दुर्गा की सीमेंट से बनी मूर्ति को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

नवादा में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया देवी दुर्गा की मूर्ति, स्थानीय लोगों में आक्रोश

NAWADA: नवादा के एक मंदिर में स्थापित देवी दुर्गा की सीमेंट से बनी  मूर्ति को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों काफी आक्रोश देखा जा रहा है। यह घटना जिले हिसुआ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 04 की है, जहां हिसुआ-नवादा पथ पर बलियारी गांव के पास बनी देवी मंदिर में स्थापित सीमेंट से बनी देवी दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह घटना का अंजाम शुक्रवार की देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। सुबह में पूजा करने आयी महिलाओं को जब क्षतिग्रस्त मूर्ति पर नजर पड़ी, तो गांव वालों को सूचना दिया। घटना की खबर आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गया। लोग आक्रोशित होकर सारी बातों की सूचना स्थानीय हिसुआ थाना को दिया गया।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी  कि बलियारी स्थित देवी मंदिर में देवी दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और लोगों को शांत कराया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश था ,लेकिन समझाया गया है। बहरहाल पुलिस पुरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट