विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी पर डीएम पहुंचे अजगैविनाथ धाम, जानिए कब से शुरू होगा बोल बम का आगाज.
भागलपुरः जिले के अजगैविनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर आज शनिवार को भागलपुर जिला के जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचे।
भागलपुरः जिले के अजगैविनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर आज शनिवार को भागलपुर जिला के जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचे।
इस दौरान डीएम नवल किशोर चौधरी ने सभी विभाग के अधिकारियों को श्रावणी मेला उदघाटन स्थल, गंगा घाट, कांवड़ियों के ठहराव स्थल, बिजली, पानी, शौचालय, चेकिंग रुम की व्यवस्था ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम नवल किशोर चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 30 जुलाई से श्रावणी मेला प्रारंभ होना है। अजगैविनाथ धाम में प्रत्येक दिन हजारों ही नहीं बल्कि लाखों कांवड़िया पहुंचते हैं।
गंगा घाट स्नान कर बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। उसी को देखते हुए कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अजगैविनाथ गंगा घाट, ठहराया स्थल का निरक्षण कर जायजा लिया गया है।
जो सभी विभाग के अधिकारियों को उदघाटन स्थल, जर्मन हेंगर, गंगा घाट में लगने वाले चौकी, दुकाने, बिजली, पानी, शौचालय को दुरुस्त करने का निर्देश दिये गया है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। जिससे कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो कि बात कही।
इस दौरान डीडीसी प्रदीप सिंह,एसडीओ विकास कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, बीडिओ संजीव कुमार, सीओ अनुज कुमार झा, बिजली विभाग के एसडीओ मधुरंजन कुमार सहित इत्यादि दर्जनों जिला व प्रखंड के सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। भागलपुर के सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट।