प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, आम के पेड़ से लटका मिला दूध व्यवसायी का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, आम के पेड़ से लटका मिला दूध व्यवसायी का शव, पुलिस जांच में जुटी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सहरसाः खबर सहरसा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढ़ा वार्ड नंबर 2 में एक युवक का शव घर के पीछे आम के पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आकाश पासवान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दूध का व्यवसाय करता था और पहले से शादीशुदा था।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले आकाश एक लड़की को भगाकर अपने घर ले आया था। इसके बाद लड़की के परिजन उसे खोजते हुए पुलिस के साथ मृतक के घर पहुंचे थे, जहां से लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। परिजनों का कहना है कि इसी घटना के बाद से युवक काफी तनाव में था और इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से घटना की पड़ताल की जा रही है। सहरसा संवाददाता विकास कुमार की रिपोर्ट।