रेलवे ट्रैक पर इनोवा, रुकी रही सीमांचल एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा जानिए पूरी खबर
रूपसपुर नहर के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रूपसपुर गांव की ओर से नहर पार करने के लिए बनी छोटी पुलिया से गुजर रही एक इनोवा कार अचानक रेलवे ट्रैक पर फंस गई। कार सवार लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन को ट्रैक से हटाने में सफल नहीं हो सके।
पटना। रूपसपुर नहर के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रूपसपुर गांव की ओर से नहर पार करने के लिए बनी छोटी पुलिया से गुजर रही एक इनोवा कार अचानक रेलवे ट्रैक पर फंस गई। कार सवार लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन को ट्रैक से हटाने में सफल नहीं हो सके।
इसी दौरान दानापुर की ओर से पाटलिपुत्र जंक्शन के लिए सीमांचल एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर पहुंच रही थी। ट्रेन चालक ने ट्रैक पर फंसी कार को देखकर तुरंत ब्रेक लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन को आता देख कार सवार लोग वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान पर हट गए। इस घटना के कारण करीब आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही।
बाद में ट्रेन में सवार दर्जनों युवकों ने काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रैक से हटाया। इसके बाद सीमांचल एक्सप्रेस पाटलिपुत्र की ओर रवाना हो सकी। दानापुर से रजत की रिपोर्ट।