जून में जिला स्तरीय “किसान कन्वेंशन” और 11 अगस्त को “किसान मार्च” आयोजन करने का निर्णय

आज पटना के जमाल रोड में संयुक्त किसान मोर्चा की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का ऐजेंडा 28 अप्रैल को आयोजित किसान कन्वेंशन की समीक्षा और भावी कार्यक्रमों पर चर्चा था। बैठक की अध्यक्षता कॉ विनोद कुमार ने की।

जून में जिला स्तरीय “किसान कन्वेंशन” और 11 अगस्त को “किसान मार्च” आयोजन करने का निर्णय
Image Slider

बैठक में शामिल किसान नेताओं ने पटना में आयोजित किसान कन्वेंशन की सफलता के लिए बिहार के सभी जिलों से आए किसान नेताओं का अभिवादन किया। कन्वेंशन ने कॉरपोरेट शक्तियों के कृषि क्षेत्र पर बढ़ता हमले के खिलाफ़ एक प्रपत्र पेश किया और किसानों की 19 सूत्री मांगों को लेकर जुझारू किसान आन्दोलन खड़ा करने का ऐलान किया।

राज्यस्तरीय कन्वेंशन की सफलता के बाद किसान नेताओं ने जून के महीने में बिहार के सभी जिलों में “किसान कन्वेंशन” आयोजित करने का निर्णय लिया। कन्वेंशन के माध्यम से फसल बीमा, भूमि अधिग्रहण, परिमार्जन, सहित किसानों की स्थानीय मांगों को उजागर किया जाएगा और संघर्ष का आह्वान किया जाएगा। वहीं, 11 अगस्त को सभी जिलों में “किसान मार्च” आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने राज्य सरकार के सैटेलाइट टाउनशिप के लिए चिन्हित गांवों में निर्माण के कार्य पर रोक के तानाशाही फैसले को वापस लेने की मांग की। मोर्चा ने मांग किया कि जमीन रजिस्ट्री से पूर्व अंचलाधिकारी द्वारा जांच के उपरांत ही निबंधन के आदेश को वापस लिया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने विगत दिनों राज्य में बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि के कारण फसल के नुकसान के लिए मुआवजा के भुगतान की मांग की।

बैठक में ऋषि आनंद, नन्द किशोर सिंह, उमेश सिंह, इंद्रदेव राय, संजय श्याम, विनोद कुमार और रामचंद्र महतो शामिल थे। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।