मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चादर को स्पर्श कर उसे रवाना किया और अपनी अकीदत पेश की
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने के साथ साथ सदन में विश्वासमत हासिल करने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं द्वारा नूर आलम धोबी के नेतृत्व में हाई कोर्ट दरगाह की मजार पर चादरपोशी की गई।
पटनाः बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने के साथ साथ सदन में विश्वासमत हासिल करने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं द्वारा नूर आलम धोबी के नेतृत्व में हाई कोर्ट दरगाह की मजार पर चादरपोशी की गई।
इस अवसर पर नए मुख्यमंत्री के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए दुआ की गई । इस दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा। चादरपोशी से पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री ने चादर को स्पर्श कर उसे रवाना किया और अपनी अकीदत पेश की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमडी नूर आलम हवारी, एमडी हाशिम बाखो, एमडी इंसार बाखो, एमडी फैयाज काज़मी, एमडी फैजुद्दीन, एमडी नवाब अली, मौलाना अज़मतुद्दीन, एमडी दिलशाद, एमडी फिरोज अंसारी, अब्दुल रहमान एवं नौशाद उपस्थित रहे। एनबीसी 24 के लिए पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।