रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है- डॉ. प्रेम कुमार

गया: भारतीय जनता पार्टी के मध्य मंडल द्वारा आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है- डॉ. प्रेम कुमार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

गया: भारतीय जनता पार्टी के मध्य मंडल द्वारा आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सोनू, संयोजक नीतीश कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन और व्यवस्था सराहनीय रही।

अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।