बारात में बवाल, मारपीट के बाद थाने के शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
,शाहपुर(आरा): शाहपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-01 स्थित शोभिटोला गांव में सोमवार की शाम शादी समारोह उस समय हिंसक हो गया जब बारात में शामिल लोगों पर कुछ स्थानीय एवं बाहरी तत्वों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा, उसके पिता, भसुर समेत कई लोग घायल हो गए।
शाहपुर(आरा): शाहपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-01 स्थित शोभिटोला गांव में सोमवार की शाम शादी समारोह उस समय हिंसक हो गया जब बारात में शामिल लोगों पर कुछ स्थानीय एवं बाहरी तत्वों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा, उसके पिता, भसुर समेत कई लोग घायल हो गए।
हमलावरों द्वारा गहने और नगदी लूटने का भी आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभिटोला गांव निवासी नरेश यादव की पुत्री सोनी कुमारी की शादी तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी कृष्णधारी सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार से तय थी
। बारात पहुंचने के बाद अचानक प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, उमेश यादव, सोनालाल, जेपी साह सहित करीब 20 अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट के कारण विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई और शादी बाधित हो गई।
दूल्हे के पिता कृष्णधारी सिंह ने बताया कि हमलावरों ने बारातियों को बेरहमी से पीटा तथा गहने और नकदी भी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को थाना परिसर बुलाया, जहां शिव मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
इस मामले में दूल्हे के पिता के बयान पर पांच नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरा से एनबीसी 24 केलिए नेहा गुप्ता की रिपोर्ट।
Divya Singh