लखीसराय में सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना की

लखीसराय में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर वट वृक्ष की विधि -विधान से पूजा की।

लखीसराय में सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना की
Image Slider
Image Slider
Image Slider

लखीसराय: लखीसराय में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर वट वृक्ष की विधि -विधान से पूजा की। नई साड़ियां और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने बरगद के पेड़ की परिक्रमा की,कच्चा सूत लपेटकर वट सावित्री की कथा सुनी और सुख -समृद्वि की कामना की।

धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत रखने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।इसी आस्था के साथ हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या में सुहागिन महिलाएं यह व्रत करती है। जिलेभर में इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।