बिहार में 'सम्राट युग' की शुरुआत, आज लोकभवन में सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ
एनडीए गठबंधन के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण करेंगे
पटना: बिहार में आज से 'सम्राट युग' की शुरुआत हो गई। करीब 20 साल राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी अब सूबे की कमान संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। फिलहाल, शपथ ग्रहण समारोह को संक्षिप्त रखा गया है। मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री होंगे। इसमें विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एनडीए गठबंधन के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण करेंगे। सम्राट के साथ सिर्फ दो नेता ही शपथ लेंगे। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।
सम्राट चौधरी आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। लोकभवन में इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सुबह में 10.50 बजे का समय है। इसे लेकर लोकभवन के आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद कर दिया गया है। उस सड़क आम-आदमी का आवाजाही रोक दी गई है, सिर्फ मीडिया वालों को परमिशन है।
बिहार के मनोनीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां वे जीत का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के प्रमुख चेहरे भी शपथ लेंगे, जिसमें जेडीयू के बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी का नाम शामिल है। ये दोनों अनुभवी नेता उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) के रूप में पदभार संभालेंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद ही औपचारिक शपथ ग्रहण की प्रक्रिया लोकभवन में शुरू होगी।
dhananjaykumarroy