वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, केसी वेणुगोपाल का पत्ता साफ
केरलम में आखिरकार 10 दिन की माथापच्ची और सियासी खींचतान खत्म हो गई. कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम पर मोहर लगा दी.
Kerala New CM Live Updates: केरलम में आखिरकार 10 दिन की माथापच्ची और सियासी खींचतान खत्म हो गई. कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम पर मोहर लगा दी. सतीशन की ताजपोशी ने यह भी साफ कर दिया कि केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़ गए. केरल की एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने उनके नाम का ऐलान किया.
केरलम विधानसभा की 140 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान हुआ। राज्य में सीपीआईएम के नेतृत्व वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन (यूडीएफ) के बीच अहम मुकाबला रहा। चुनाव में यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 140 में से 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है. केरल विधानसभा में कांग्रेस के पास 140 सदस्यों में से 63 विधायक हैं. इसके सहयोगी दलों इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पास 22, केरल कांग्रेस (केईसी) के पास आठ और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) के पास तीन विधायक हैं.
केरलम में कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वी.डी. सतीशन को केरलम का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत मानी जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दीपादास मुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन ने उनके नाम का आधिकारिक एलान किया। कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रेस वार्ता में बताया गया कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
dhananjaykumarroy