CM ने लिया 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों का जायजा, 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी होंगे शामिल

बिहार में चार से 15 मई तक आयोजित होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर जाकर वहां चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही, उद्घाटन समारोह में होनेवाल कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया।

CM ने लिया 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों का जायजा, 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी होंगे शामिल

PATNA : बिहार में चार से 15 मई तक आयोजित होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर जाकर वहां चल रही 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही, उद्घाटन समारोह में होनेवाल कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने चार मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जानेवाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी अवलोकन किया। विश्व की सबसे बड़ी बनाई गई मधुबनी पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मधुबनी के सौराठ स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प‌द्मश्री बाऊआ देवी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

बता दें कि बिहार में पहली बार 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का आयोजन चार से 15 मई तक हो रहा है। इसका उ‌द्घाटन चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बिहार के पांच शहरों पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय में इस खेल का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।