सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बेऊर और बाढ़ जेल में छापेमारी, सभी वार्डों की तलाशी, मोबाइल बरामद होने से प्रशासन में मचा हड़कंप
पटना के बेऊर जेल और बाढ़ मंडल उपकारा में छापेमारी की गई है.
पटना:बिहार में “सम्राट युग” की शुरुआत के साथ ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से 2 दिनों से सभी जिलों के जेलों में छापेमारी की जा रही है। वहीं शनिवार को पटना के बेऊर जेल में छापेमारी चल रही है। वहीं शनिवार को पटना के बेऊर जेल और बाढ़ मंडल उपकारा में छापेमारी की गई है...पटना के बेऊर जेल से मोबाइल बरामद हुआ है तो वहीं बाढ़ उपकारा से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
पटना के बेऊर जेल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामद मोबाइल के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जेल के भीतर मोबाइल कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हर वार्ड को खंगाला और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। अधिकारियों का कहना है कि जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।
कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं
शनिवार की अहले सुबह बाढ़ अनुमंडल स्थित बाढ़ मंडल उपकारा में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई में एसडीएम और एसडीपीओ के साथ कई थानों की पुलिस बल शामिल रही। छापेमारी के दौरान महिला वार्ड सहित जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। उस समय अधिकांश बंदी अपने-अपने हाजत में सो रहे थे। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि हर वार्ड की गहन जांच की गई, लेकिन छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
dhananjaykumarroy