मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बिहार में ऑपरेशन लोटस? सीएम सम्राट चौधरी से कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह की मुलाकात से गरमाई सियासत
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता समीर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की
पटना:बिहार की राजनीति में एक मुलाकात ने अचानक माहौल को गरमा दिया। जब कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता समीर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस मुलाकात को राज्य की बदलती सियासी परिस्थितियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इससे पहले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में हलचल और तेज हो गई है।
वीडियो के वायरल होते ही यह सवाल उठने लगा कि क्या बिहार में भी सियासी समीकरण बदलने वाले हैं। कुछ लोग इसे संभावित ‘ऑपरेशन लोटस’ से जोड़कर देखने लगे। हालांकि समीर कुमार सिंह ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि यह मुलाकात पूरी तरह विकास कार्यों को लेकर थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उनके क्षेत्र के विधायक भी हैं। ऐसे में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उनसे मिलना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
वहीं मुलाकात के बाद कांग्रेस में किसी तरह की टूट या राजनीतिक बदलाव की संभावना को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में टूट जैसी कोई बात नहीं है। यह केवल विकास कार्यों को लेकर सामान्य मुलाकात थी।
dhananjaykumarroy