पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व ललित नारायण मिश्र की 104 वीं जयन्ती मनायी गयी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व ललित नारायण मिश्र की 104 वीं जयन्ती मनायी गयी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री  स्व ललित नारायण मिश्र की 104 वीं जयन्ती मनायी गयी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना:  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री  स्व ललित नारायण मिश्र की 104 वीं जयन्ती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम  ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरूष थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये।

ललित बाबू के प्रयास से मिथिला पेंटिंग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति और स्थान मिला। रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएँ कार्यान्वित कीं। आज कृतज्ञ राष्ट्र, ललित बाबू के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ मौजूद रहे।

इसके साथ ही सदाकत आश्रमें में पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, प्रवीण सिंह कुशवाहा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, असितनाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, रौशन कुमार सिंह,  सशांत शेखर, अरविन्द लाल रजक,  गुरूदयाल सिंह, सुधीर शर्मा, डा0 अभिषेक कुमार, मिहिर झा, शमीम अख्तर, मृणाल अनामय, मुन्द्रिका सिंह यादव, विजय कुमार सिंह यादव, निशांत करपटने, अरविन्द पासवान,कामेश्वर पासवान,टेकनारायण पाठक, परवेज हुसैन, शिवम राज, पंकज पासवान, उदय चन्द्रवंशी, विमलेश तिवारी, अशोक पासवान, राजेन्द्र चौधरी, गुरजीत सिंह, महेश प्रसाद राय, अमित कुमार झा  एवं अन्य उपस्थित नेताओं ने भी ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट