पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है- डा प्रेम कुमार

भारतीय जनता पार्टी गया जिला पूर्वी द्वारा गया स्थित जिला अतिथि गृह के सभागार में भारतीय जनता पार्टी बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकसित भारत–आत्मनिर्भर भारत विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला पूर्वी के उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने की।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है- डा प्रेम कुमार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटनाः भारतीय जनता पार्टी गया जिला पूर्वी द्वारा गया स्थित जिला अतिथि गृह के सभागार में भारतीय जनता पार्टी बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकसित भारत–आत्मनिर्भर भारत विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला पूर्वी के उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सरावगी जी का आगामी 27 जनवरी 2026 को हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षा गृह गया जी आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन के लिए जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा।

डॉ. प्रेम कुमार ने विकसित भारत–आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज भारत हर क्षेत्र में स्वावलंबन की ओर अग्रसर है—चाहे वह आर्थिक सशक्तिकरण हो, तकनीकी विकास हो या सामाजिक उत्थान। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

वहीं मौके पर प्रेम सागर, राम पुकार सिंह, कुंदन शरण, रौनक सिंह सेठ,शंभू यादव,ऋषि लोहानी,सुरेंद्र यादव,राजनंदन गांधी, नरेश चंद्रवंशी, प्रेम नारायण पटवा, प्रदीप कुमार, सचिन ठाकुर, सुधीर शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, साकेत जी, शिवनारायण चंद्रवंशी,  विनोद पासवान,  पप्पू नीलकर, गाजो बाबा, राकेश आईटी, मनोज चंद्रवंशी, पवन कुमार, गौतम, विवेक, मुन्ना शर्मा ,धीरेंद्र धीरू, सोनू कुमार, हरि यादव, राजेश मस्तान, गुंजन मिश्रा, शिव मांझी, नीतीश कुमार सहित अन्य मौजूदरहे। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।