राजधानी में पटना पुलिस पर फिर हमला, दो पुलिस अधिकारी घायल, महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला हुआ है।

राजधानी में पटना पुलिस पर फिर हमला, दो पुलिस अधिकारी घायल, महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: राजधानी से इस वक्त कि बड़ी खबर है....जहां पटना पुलिस पर एक के बाद एक हमले की जानकारी सामने आ रही है। ताजा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ है। जानकारी अनुसार गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में जब्त बाइक को लेकर भागे आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। जहां स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। मामले में एक महिला सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ताजा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित 15 नंबर के पास का है.... जहां बीते 21 अप्रैल मंगलवार की शाम सघन वाहन जांच स्थानीय थाना द्वारा किया जा रहा था... जिस दरम्यान एक बाइक सवार को रोका गया और उससे कागजात दिखाने को कहा गया। वाहन के कागजात आरोपित द्वारा नहीं दिए जाने पर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और थाने में पेपर लेकर आने को कह गाड़ी को थाने लेकर भेज दिया । बताया जा रहा है कि आरोपित रात में थाना परिसर में कुछ लोगों के साथ पहुंचा और चुपचाप गाड़ी को लेकर फरार हुआ ।इधर पुलिस को जब जब्त किए बाइक के गायब होने की सूचना मिली तो आनन फानन में एक टीम को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित साईं मंदिर आम बगीचा के पास रवाना कर गाड़ी को थाने लाने के लिए भेजा । बताया जा रहा है कि गाड़ी को लेने जब पुलिस टीम वहां पहुंची.... तो स्थानीय लोगों और आरोपित द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की गई..... जिसमें दो पदाधिकारी के घायल होने की सूचना है । घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए अन्य पुलिस जवान पुलिसकर्मियों की मदद के लिए पहुंचे..... जहां से पुलिसकर्मियों को बचाया और घटना स्थल से आरोपित महिला सहित आरोपित 3 पुरुष को गिरफ्तार किया है। मामले में न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर आगे की करवाई में पुलिस जुटी है।